परीक्षा का तनाव दूर करने सीबीएसई ने शुरू की टेली काउंसलिंग
सीबीएसई बोर्ड की एक मार्च से हैं परीक्षाएं, झज्जर जिले के 10 हजार बच्चे उठा सकते हैं टेली काउंसलिंग का फायदा
देेवेंद्रशुक्ला | झज्जर
सीबीएसई प्रबंधन ने देश भर में मौजूद अपने स्कूल के लाखों बच्चों का तनाव परीक्षा से पहले ही कम करने का काम किया है। अभी तक स्टूडेंट्स टोल फ्री नंबर पर अपनी समस्या पूछते थे। इस बार स्टूडेंट्स के अलावा उनके पेरेंट्स सीधे टेली काउंसलिंग के जरिए स्पेशलिस्ट से वार्तालाप कर अपना तनाव दूर कर सकते हैं।
वर्ष 2016की बोर्ड परीक्षा में पहली बार सीबीएसई ने इसके लिए विभिन्न विषयों के स्पेशलिस्ट ऑनलाइन कर दिए हैं। इनमें सीबीएसई के अलावा राजकीय स्कूल से जुड़े स्पेशलिस्ट का पैनल शामिल है। साथ ही फीजियोलॉजिस्ट भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा परीक्षा के लिए ट्रेंड काउंसलर भी ऑनलाइन रहेंगे। सीबीएसई ने टेली काउंसलिंग के लिए देश भर में एक ही नंबर 1800118004 जारी किया है। इस पर पेरेंट्स और परीक्षा से जुड़े स्टूडेंट्स सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक बात कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड की एक मार्च से परीक्षाएं हैं। झज्जर जिले में कुल 62 स्कूल हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले जिले के 10 हजार बच्चे टेली काउंसलिंग का फायदा ले सकते हैं। प्रबंधन ने टेली काउंसलिंग के लिए नियुक्त किए कुल 76 प्रिंसिपल में से 60 प्रिंसिपल देश के अपने सभी जोनों के स्कूलों के लिए निर्धारित किए हैं। 16 प्रिंसिपल नेपाल,जापान,किंगडंम ऑफ सउदी अफ्रीका, यूएई और कुवैत में संचालित स्कूली बच्चों के लिए मुकर्रर किए हैं।
परिजन बोले, सीबीएसई का बेहतरीन निर्णय
^सीबीएसईस्कूल से जुड़े शहर के परिजन सीबीएसई के इस फैसले से बेहद खुश हैं। मुकेश कुमार और संजीव कुमार का कहना है कि परीक्षा के दिनों में बच्चे ही नहीं उनके परिजन भी तनाव में जाते हैं। ऐसे में ऑनलाइन काउंसिलिंग की सुविधा देकर सीबीएसई ने परीक्षा से पहले ही तनाव दूर करने का काम किया है।
^सीबीएसई स्टूडेंट्स के हित में नित नए प्रयोग करता रहता है। जिस तरह से परीक्षा के पूर्व और बाद में स्टूडेंट्स के बारे में घटनाएं सामने आती हैं उसे देखते हुए सीबीएसई द्वारा ये कदम उठाया जाना सराहनीय है। -वीएनझा, प्रिंसिपल एसआर सेंचुरी,बहादुरगढ़
^हमसीबीएसई की इस सूचना को स्कूल के नोटिस बोर्ड के अलावा,पेरेंट्स के मोबाइल नंबरों पर भी जारी करेंगे। पेरेंट्स मीटिंग में इस बारे में चर्चा की जा रही है,ताकि सभी को इस बारे में सूचना मिल सके। -केएमडागर,लिटिल ऐजंल स्कूल,झज्जर
^सीबीएसईका ये फैसला झज्जर के उन 10 हजार बच्चों और उनसे जुड़े पेरेंट्स के लिए फायदेमंद साबित होगा,जो इस बार 10वीं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं। -धर्मेंद्रजून,कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल,भदाना
फोन पर विषय स्पेशलिस्ट उपलब्ध हो सकेंगे
^सीबीएसईने पहले भी टोल फ्री नंबर जारी किया था। हालांकि इस सुविधा में स्पष्टता नहीं थी। अब टेली काउंसिलिंग नंबर जारी करके सीबीएसई ने परीक्षा के दिनों में उन स्टूडेंट्स के लिए राहत दी है,जो किसी भी विषय को समझ नहीं पाते थे। इस सुविधा पर फोन लगाने पर स्टूडेंट्स को अपने विषय के स्पेशलिस्ट मुहैया हो सकेंगे। -रमेशरोहिल्ला,चेयरमेन,सीबीएसई सहोदया कॉम्पलेक्स