पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलवर के लिए झज्जर से सीधी बस

अलवर के लिए झज्जर से सीधी बस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिंकसिटी जयपुर से जुड़ने के बाद अब झज्जर रोडवेज राजस्थान के एक और प्रमुख पर्यटक व्यापारिक स्थल अलवर से जुड़ गया है। झज्जर के लोगों को अब अलवर के लिए फरवरी माह से ही सीधे बस सेवा मिलना शुरू हो गई है। यह बस रोजाना शाम चार बजे झज्जर बस स्टैंड से रवाना होती है। इससे पहले अलवर जाने वाले यात्रियों को इस स्टेशन के लिए दिल्ली अथवा गुड़गांव बस स्टैंड जाना पड़ता था। यही नहीं झज्जर डिपो अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके राजस्थान के अन्य स्टेशन अजमेर और श्री महावीरजी के लिए भी अपनी बस सेवा शुरू करेगा, ताकि जिले के लोग इस धार्मिक पर्यटन स्थल से सीधे जुड़ सकें। इसके लिए राजस्थान परिवहन विभाग से परमिट के लिए अप्लाई कर दिया गया है।

अभीइन पर्यटक स्थलों से जुड़ा है झज्जर

झज्जरडिपो से मौजूदा समय में चंडीगढ़, बैजनाथ धाम, हरिद्वार धर्मशाला, शिमला, रामपुर और पिंक सिटी जयपुर से सीधा जुड़ा है। इन स्थानों के लिए यात्री झज्जर बस स्टैंड से सीधे यात्रा कर सकते हैं। इससे पहले इन स्थानों पर जाने के लिए यात्री दिल्ली, बहादुरगढ़ या गुड़गांव तक जाना पड़ता था।

^हम झज्जर को ज्यादा से ज्यादा पर्यटक स्टेशन की ओर जोड़ना चाहते हैं। इसी दिशा में ये कदम उठाया जा रहा है। अजमेर के बाद राजस्थान के ही परिवहन विभाग से अजमेर और श्री महावीरजी का परमिट मांगा गया है। जो हमें मिल जाएगा। यही नहीं अगर जिले के लोग अन्य किसी टूरिस्ट प्लेस पर बस चलाने की मांग करते हैं और यात्रियों की रूटीन की संख्या भी रूट पर काफी होगी तब ये मांग भी पूरी की जाएगी। -नरेंद्रकुमार गर्ग, जीएम रोडवेज, झज्जर।