ताऊ देवीलाल को याद किया
देशके उपप्रधान मंत्री रहे चौ. देवीलाल का 100 वां जन्मदिन यहां बहादुरगढ़ में हर्ष के साथ मनाया गया।
गुरुवार को सुबह इंडियन नेशनल लोकदल के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता रोहतक रोड स्थित देवीलाल पार्क पहुंचे। यहां आकर सभी ने देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर पार्टी के हलकाध्यक्ष कर्मवीर राठी, बहादुरगढ़ में इनेलो प्रत्याशी तेजा पहलवान, पूर्व चेयरमैन नरेंद्र देशवाल, धर्मवीर फौजी और नरदेव दहिया सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे।