पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दंपति के साथ मारपीट, 2 लाख की नकदी छीना

दंपति के साथ मारपीट, 2 लाख की नकदी छीना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दंपति के साथ मारपीट, 2 लाख की नकदी छीना

बहादुरगढ़|सेक्टर-9 मेंशराब पीकर घर में घुसने और परिवार के साथ मारपीट के बाद दो लाख रुपए छीन कर ले जाने का मामला सामने आया है। घायल दंपत्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने दंपत्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

दंपतिने लगाया मारपीट का भी आरोप : पुलिसको दी शिकायत में कोठी नंबर 1381 में रहने वाले भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि 22 सितंबर को देर रात वत्स कॉलोनी निवासी नारायण दत्त उनके घर आया और गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो नारायणदत्त ने उसके उसकी प|ी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। जाते समय वो घर में रखी दो लाख रुपए की नकदी भी उठा ले गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर सेक्टर-9 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू की। शुक्रवार देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि दोनों में जान पहचान है और उनका घर पर आना जाना है।