- Hindi News
- यज्ञ के माध्यम से लावारिस पशुओं की सुरक्षा की गुहार
यज्ञ के माध्यम से लावारिस पशुओं की सुरक्षा की गुहार
बहादुरगढ़ |लावारिस पीड़ितपशु सेवा संघ गोसेवा समिति बहादुरगढ़ की ओर से 28 सितंबर रविवार को सुबह दस बजे सांखौल गांव गोसेवा केंद्र में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। गोसेवा केंद्र के कैशियर विनय गोयल ने बताया कि इस गोसेवा केंद्र में हर रविवार को सुबह दस बजे से हवन यज्ञ करने का निर्णय किया गया है। इस हवन यज्ञ का उद्देश्य बहादुरगढ़ शहर आसपास के गांवों के गोभक्तों को गोसेवा केंद्र में बुलाना उनमें गोवंश के प्रति श्रद्धा-भाव को बढ़ाना गोसेवा का अवसर प्रदान करना है। विनय गोयल ने कहा कि हर रविवार को सुबह दस बजे होने वाले इस हवन यज्ञ में अधिक से अधिक गोभक्त उपस्थित होकर गोसेवा के इस पुण्य कार्य भागीदार बनेंगे। विनय गोयल ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य बनता है कि गोसेवा के इस पावन कार्य में तन-मन-धन से पूरा सहयोग करंे। क्योंकि पृथ्वी पर गाय ही एक मात्र एक ऐसी है जिसमें 133 करोड़ देवताओं का वास है।