पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तपोक बनेे बादली बहादुरगढ़ के चुनाव आब्जर्वर

तपोक बनेे बादली-बहादुरगढ़ के चुनाव आब्जर्वर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतनिर्वाचन आयोग के निर्देश पर तलेम तपोक , आईएएस को 64-बहादुरगढ़ एवं 65-बादली के लिए सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। तपोक ने शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डाॅ. चंद्रशेखर, बादली विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त जगदीश शर्मा तथा बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पंकज सेतिया के साथ चुनाव में प्रशासनिक इंतजामों को लेकर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव में इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि हर हाल में आदर्श आचार संहिता का पालन किया जाए। इसके लिए सभी उम्मीदवारों को राजनीतिक दलों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

आब्जर्वर ने कहा कि बादली बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में किसी भी मतदाता या प्रत्याशी को यह लगे कि चुनाव में राजनीतिक दल की ओर से आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है तो वह उनके मोबाइल नंबर 8222825389 तथा ई-मेल टीएएलईएमओबीएस-1302 एटदरेट रेडिफमेल डॉट कॉम पर भी संपर्क कर सकते हैं।