- Hindi News
- फैक्टरी ही नहीं सेक्टर के घर भी अपने बिजली अब खुद बनाएंगे
फैक्टरी ही नहीं सेक्टर के घर भी अपने बिजली अब खुद बनाएंगे
औद्योगिकशहर सेक्टर छह के पांच सौ गज में बने सभी भवनों के साथ-साथ स्कूल भी अपने सामान्य खर्च जितनी बिजली को खुद ही तैयार कर लेंगे। इस तरह से वे स्वयं अपने लिए बिजली का उत्पादन करेंगे बिजली निगम की महंगी बिजली से कुछ राहत मिलेगी।
रिन्युएबलिपार्टमेंट ऑफ हरियाणा ने 500 वर्ग गज और उससे बड़े सभी रिहायशी, सरकारी कार्यालय, शिक्षण और प्राइवेट संस्थानों में सोलर सिस्टम लगाना अनिवार्य किया है। इसी तरह से सेक्टरों में स्थित 500 वर्ग गज या उससे अधिक रिहायश वाले घर में एक किलोवॉट या कनेक्ट लोड की पांच पर्सेंट बिजली सोलर एनर्जी जेनरेट करनी होगी। विभाग ने हर कैटेगरी के लिए मानक तय कर दिया है। विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एक साल के अंदर सभी को नियम के मुताबिक सोलर सिस्टम लगाने की व्यवस्था करनी ही होगी। इसका असर बिजली की खपत पर भी पड़ेगा। जो आम जन के लिए सर्वाधिक फायदेमंद होगा। प्रशासन जल्द से जल्द इसे लागू करना चाहता है।
इसलिए बहादुरगढ़ को होगा लाभ
इनदिनों बहादुरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र की डिमांड 60 लाख यूनिट है, लेकिन बिजली निगम सिर्फ 40 से 50 लाख यूनिट ही सप्लाई कर पा रहा है। इस कारण औद्योगिक क्षेत्र में समय-समय पर बिजली की कटौती करनी पड़ती है। गर्मियों में यह और भी बढ़ जाता है पर इन दिनों चुनावों के चलते रोजाना बिजली की सप्लाई हो रही है। बिजली अधिकारियों की माने तो एक साल में यह योजना दस फीसदी भी कामयाब हो गई तो शहर में कम से कम 10 मेगावॉट बिजली जेनरेट होने लगेगी। केवल दस फीसदी में सुधार होने से यहां की डिमांड और सप्लाई का गैप काफी कम हो जाएगा। एक किलोवॉट के सोलर सिस्टम लगाने में करीब सवा लाख रुपए की लागत आती है।
अनियमितता पर लगेगी रोक
^बड़ीफैक्टरी तो नहीं पर फैक्टरी में अन्य उपकरणों में इस्तेमाल होने वाली बिजली को सौर उर्जा के उपकरण से जनरेट किया जा सकता है। इससे फैक्टरी के बिजली के खर्च में कुछ कमी आएगी लोगों को बिजली की उपयोगिता के बारे में जानकारी मिलेगी। प्रवीणगर्ग, महासचिवबीसीसीआई, बहादुरगढ़।
इस तरह से तैयार होगा बिजली सोलर प्लांट
{500वर्ग गज का घर पर एक किलोवॉट या कनेक्ट लोड का 5 पर्सेंट
{1 से 2 एकड़ की सोसायटी से कम से कम 20 किलोवॉट
{2 से 5 एकड़ की सोसायटी से कम से कम 30 किलोवॉट
{5 एकड़ से अधिक की सोसायटी से कम से कम 40 किलोवॉट
{30 किलोवॉट