गांजा के साथ पकड़ा आरोपी जेल भेजा
सेक्टर-9चौकी पुलिस द्वारा दो किलो गांजा के साथ पकड़े गए युवक को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी राहुल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम नजफगढ़ रोड पर थी। इसी दौरान उन्हें एक युवक के पास नशीला पदार्थ होने की जानकारी मिली। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने बताए स्थान पर छापा मारा और दिल्ली के ज्वालापुरी निवासी राहुल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से दो किलो गांजा मिला।