मर्जी के बगैर भूमि का अधिग्रहण अपराध
बहादुरगढ़ | विधानसभाक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरेश कौशिक ने कहा है कि भाजपा की सरकार के सत्ता में आते ही मौजूदा सरकार किसानों तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह से काम करेगी। आज प्रदेश में सोलह स्थानों पर किसानों द्वारा भूमि अधिग्रहण के खिलाफ धरना दिया जा रहा है। नरेश कौशिक ने कहा कि भूमि अधिग्रहण की नए सिरे से जांच करवाकर किसानों को बाजार भाव पर जमीन के दाम दिए जाएंगे और किसानों की मर्जी के बगैर एक इंच जमीन का भी अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। यह भाजपा के एजेंडे में भी शामिल है। कौशिक निकटवर्ती गांव आसौदा में ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। कौशिक ने कहा कि हरियाणा की मौजूदा सरकार ने किसानों का इस्तेमाल केवल भूमि अधिग्रहण के लिए ही किया है।
भाजपा उम्मीदवार नरेश कौशिक ग्रामीणों को संबोधित करते हुए।