- Hindi News
- कोई नकल की जुगत भिड़ाता मिला तो किसी ने चोटिल होकर दी परीक्षा
कोई नकल की जुगत भिड़ाता मिला तो किसी ने चोटिल होकर दी परीक्षा
हरियाणाशिक्षा विभाग द्वारा ली जा रही बोर्ड परीक्षा के तहत सोमवार को प्लस टू की परीक्षाएं हुईं। इसके लिए जिलेभर में 45 सेंटर बनाए गए। झज्जर में 5 और बहादुरगढ़ में 6 नकलचियों को पकड़ा गया।
वैसे अन्य दिनों की अपेक्षा इस दिन कई सेंटरों पर शांतिपूर्वक माहौल देखने को मिला। पुलिस का पहरा और प्रशासन के अलावा शिक्षा बोर्ड की फ्लाइंग टीम की पेट्रोलिंग को देखते हुए सेंटरों में ज्यादा गहमा-गहमी देखने को नहीं मिली। शहर के राजकीय सीनियर सेकंडरी और राजकीय कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल में परीक्षाएं शांतिपूर्वक चलीं।
पेट्रोलिंगके चलते नकलची रहे परेशान
हालांकिशहर के टाउन पार्क में कुछ युवा अपने साथियों को नकल की पर्ची पहुंचाने की जुगत में देखे गए, लेकिन कड़ी पेट्रोलिंग के चलते उनके मंसूबे फेल हुए। ऐसे में शहर की बजाए नकल का जोर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला। प्लस टू की बायोलॉजी, बिजनेस स्टडी और फिजिकल एजुकेशन का पेपर था। झज्जर के मातनहेल में 3, शहर के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में दो और बहादुरगढ़ में 6 नकल करने वाले पकड़े गए।
कार मेंे बैठकर दी परीक्षा
सोमवारकी परीक्षा के दिन झज्जर शहर स्थित स्कूल गेट के पास यादव काॅलोनी निवासी अमित पुत्र ओमप्रकाश आने-जाने वालों का ध्यान खींचा। एक पैर टूटने और उस पर प्लास्टर चढ़े होने पर अमित कार के अंदर ही परीक्षा नियंत्रक की सुपरविजन में परीक्षा दे रहा था। बताया गया कि एक महीने पूर्व ट्राले और बाइक की टक्कर में अमित चोटिल हो गया था। लिहाजा प्लस टू री-अपीयर की परीक्षा उसने इसी हालात में दी।
टाउन पार्क में कुछ बच्चे परीक्षा होने से पहले किताबों में सिर खपाते हुए तो कुछ नकल की पर्ची अपने साथियों को पहुंचाने की जुगत में।
झज्जर. १२वींका छात्र अमित सड़क दुर्घटना में पैर टूटने के बाद कार में बैठा परीक्षा देता हुआ।