पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवानी दूसरे स्थान पर

बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवानी दूसरे स्थान पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़के श्री रामा भारती स्कूल में सहोदया द्वारा आयोजित टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में डीएच लारेंस स्कूल की प्रिया शिवानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं जूनियर वर्ग में अमनप्रीत सपना ने भी सिंगल्स में दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में स्कूल के ही स्टूडेंटस मयंक, शुभम, मुकुल, हिमांशु ने प्रदर्शन किया।

इसी श्रृंखला में डीआरए स्कूल में आयोजित स्कूल की वालीबाल शूटिंग टीम ने स्वर्ण पदक तथा समेशिंग में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं आरईडी छुछकवास में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की प्रिया ने तीसरा सपना ने भी तीसरा तथा शिवानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

गत दिनों हुए मैथ्स क्विज़ में महिमा शुभम तुषार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल की छात्राओं काजल महिमा ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। एचडी स्कूल में आयोजित हिन्दी काव्य पाठ प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा की छात्रा नेहा का प्रदर्शन रहा।