पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तबेला स्कूल में दवा खाते ही बच्चों को उल्टी शुरू

तबेला स्कूल में दवा खाते ही बच्चों को उल्टी शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलडिवार्मिंग-डे के अवसर पर शहर के सरकारी स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूली छात्रों को पेट के कीड़े मारने वाली दवा का सेवन करने से तबेला स्कूल के पांच बच्चों की तबीयत खराब होने गई। उन्हें बार बार उल्टी होने से घबराए स्कूल स्टाफ ने तुरंत सिविल अस्पताल भिजवाया। स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में खिलाई गई दवा के रिएक्शन से पांच स्कूली छात्रों की तबीयत भी खराब हो गई।

मंगलवार सुबह तबेली स्कूल में दवा के सेवन के बाद छात्र-छात्राओं ने सिर में दर्द और उल्टी होने लगी तो अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी स्कूल में अध्यापकों को दी। एक एक करके पांच बच्चों द्वारा उलटी करते देख स्कूल के अन्य बच्चों में इस तरह की शिकायत होने लगी। जिसके बाद आनन फानन में स्वास्थ्य अधिकारी और स्कूल स्टॉफ ने तुरंत शहर के सामान्य अस्पताल में लेकर पहुंच गए जहां उनका उपचार शुरू कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ललित और एसएमओ डॉ. इंदौरा ने बच्चों का निरीक्षण किया और बाद में उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ बताया डॉ. ललित ने बताया कि डिवार्मिंग के लिये राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, ताकि बच्चों को पूर्ण पोषण और स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि अलबेंड्राजोल नामक दवाई को इन बच्चों को दिया जा रहा है जिससे बच्चों के पेट के कीड़ों को मारा जा सके। वैसे यह दवा पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती है और बच्चों के लिये ठीक है। उन्होंने बताया कि कुछ बच्चों में दवा के असर पर कारण सिर में दर्द और उल्टी की समस्या आती है, लेकिन थोड़ी देर में सब सामान्य हो जाता है।

उनका कहना है कि ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि दवा कीड़ों पर असर दिखाने लगती है या फिर किसी बच्चे ने खाली पेट दवा का सेवन कर लिया हो। वहीं डॉ. इंदौरा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयरन और डिवार्मिंग के लिये चलाया जा रहा अभियान बेहद सुरक्षित माना जाता है। यह स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में हो रहा है इसलिए कुछ बच्चों पर हुए रिएक्शन के कारण दवा पर सवाल उठ जाते हैं। बच्चों के साथ अस्पताल में आई स्कूल की अध्यापिका ने बताया कि स्कूल के 250 बच्चों को दवा दिए जाने के बाद अचानक कक्षा 5 की छात्रा कंचन, रुबी, नीतू, बॉबी कक्षा 4 का छात्र रोहित की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद तुरंत बच्चों को अस्पताल लाया गया जहां सभी की तबीयत ठीक होने पर उन्हें वापस घर भेज दिया गया है।

पेट के कीड़े मारने की दवा को खाने से छात्रा की तबीयत खराब हो गई थी।