पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माइनर में मिला युवती का शव

माइनर में मिला युवती का शव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहदसे बहादुरगढ़ आने वाली माईनर में मंगलवार दोपहर एक युवती का शव मिला है। युवती के शरीर पर पीले रंग के कपड़े हैं और बदन पर कृपाण टांगने वाली पट्टी भी बंधी हुई है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। मांडौठी चौकी के एएस आई ओमप्रकाश ने बताया कि उन्‍हें फोन पर सूचना मिली थी कि माईनर में किसी का शव तैर रहा है।

सूचना के आधार पर उन्होंने शव को बाहर निकाला और एफएसएल की जांच के बाद शव को ट्रामा सेंटर के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिये रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन शव के देखने से उसकी उम्र 23 से 25 साल के आसपास लगती है। उन्होंने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान भी नहीं हैं और ना ही गले पर रस्सी के कोई निशान पाये गये हैं। उन्होंने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी।

इस नहर में युवती के शव को देखने के बाद डॉक्टरों का मानना है कि एक दो दिन पहले ही इसकी मौत हुई है। इसे जांच का अंश मानते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में महिला की पहचान के लिए साथ लगते जिलों में भी सूचना भेजी है।

डीएसपी कप्तान सिंह ने कहा कि महिला की मौत किस कारण से हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग पाएगा पर इस बारे में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। यदि महिला की पहचान हो जाती है तो उसकी मौत के बारे में भी खुलासा हो सकेगा।