- Hindi News
- उपलब्धि भरे रहे सरकार के 100 दिन : एडीसी
उपलब्धि भरे रहे सरकार के 100 दिन : एडीसी
झज्जर | एडीसीपुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि सीएम मनोहर लाल की सरकार के 100 दिन झज्जर के लिए उपलब्धि भरे रहे हैं। सीएम जिले में दो बार आए। इसके तहत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए झज्जर को 20 करोड़ बहादुरगढ़ को हाइटेंशन तार हटाने के लिए 4 करोड़ रुपए दे गए। अब इन दोनों ही प्रोजेक्ट को पूरा करने में प्रशासन की टीम काम कर रही है।
अपने कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए एडीसी चौहान ने कहा कि बिगड़ते लिंगानुपात को सुधारने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जनअभियान, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए सीएम विंडो, ई-रजिस्ट्रेशन, प्रत्येक माह 12 26 (कार्य दिवस)को इंतकाल दर्ज करना सरकार के 100 दिन की कार्यप्रणाली का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर पर खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का निपटारा करने का कार्य भी प्रशंसनीय है। वर्तमान सरकार की पहल पर हर सप्ताह दो गांव में खुला दरबार का आयोजन किया जा रहा है। झज्जर जिले में अब तक 14 ग्राम स्तर के खुला दरबार आयोजित हो चुके हैं, जिनमें 263 शिकायतों का निपटारा किया गया।
एडीसी पुष्पेंद्र िसंह चौहान।