- Hindi News
- बादली में ड्रेन में नहाते समय डूबने से किशोरी की मौत
बादली में ड्रेन में नहाते समय डूबने से किशोरी की मौत
बादलीक्षेत्र से होकर गुजरने वाली ड्रेन नंबर आठ में डूबने से एक प्रवासी मजदूर की 16 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। लड़की अपने दो छोटे भाई-बहनों के साथ ड्रेन में नहाने गई थी। सूचना मिलने पर दुलीना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को ड्रेन से निकाल शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार निर्मला पुत्री कुंदन सिंह निवासी नंगलिया कटेर, मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश की निवासी है। निर्मला अपने दो छोटे भाई-बहन रवि नौ वर्षीय, भारती 12 वर्षीय के साथ ड्रेन में नहाने गई। अचानक निर्मला गहरे पानी में चली गई और डूब गई। निर्मला को तैरना नहीं आता था। निर्मला के पिता कुंदन सिंह हाल में नौरंगपुर गांव में रहते हैं। वे मजदूरी मिस्त्री का काम करता है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
बादलीमंगलवारकी रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बिहार निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम करा शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अज्ञात वाहन उसके चालक की जांच में लगी हुई है। बिहार निवासी रविन्द्र पुत्र शोलाल निवासी बिहार बादली-बहादुरगढ़ रोड़ पर गांव गुभाणा के पास स्थित एक पाइप फैक्ट्री में काम करता था। मजदूर किसी काम के चलते फैक्ट्री से निकला था। रोड़ पर कोई अज्ञात वाहन चालक उसे टक्कर मार कर फरार हो गया। वाहन की टक्कर से रविन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई।