- Hindi News
- ब्लॉक लेवल प्राइमरी खेल प्रतियोगिता आज से
ब्लॉक लेवल प्राइमरी खेल प्रतियोगिता आज से
बहादुरगढ़ | आजसे गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्लॉक लेवल प्राइमरी खेल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया जा रहा है। बीईओ मदन चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, कैरम बोर्ड, चेस, रस्सा- कस्सी, योगा, एथलीट तथा कुश्ती की स्पर्धा करवाई जाएगी। जिसमें 20 से ज्यादा स्कूलों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिताओं में शिरकत करने वाले स्टूडेंट्स को आईकार्ड समरी शीट लाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जोनल की विजेता टीम जिला स्तरीय खेलों में भाग लेगी।