पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी का दूसरा साथी भी िगरफ्तार

आरोपी का दूसरा साथी भी िगरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवरायपुर के नजदीक एक ट्रक चालक बंधक बनाकर लूट के मामले में पुलिस ने इस लूट के सहयोगी को भी पकड़ लिया है। मुख्य आरोपी मंगलवार को पकड़ा गया था। बुधवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

सतीश कुमार पुत्र किशोरी महतव निवासी जिला बेगूसराय बिहार ने थाना झज्जर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह ट्रक पर बतौर चालक की नौकरी करता है। 15 सितंबर को वह ट्रक में डस्ट भरकर राजस्थान से नजफगढ़ दिल्ली के लिए चला था। जब वह सुबह तीन बजे रायपुर गांव के नजदीक पहुंचा तो बाइक सवार दो व्यक्तियों ने ट्रक को रुकवाया। दोनों ट्रक पर बैठ गए और वहां से बहादुरगढ़ की तरफ जा रहे थे कि ट्रक के आगे एक कार गई और उसे ट्रक से उतार कर कार में बैठा लिया गया। सतीश को छुछकवास के पास एक पेड़ के साथ बांध दिया गया। लूट के इस मामले के अन्य आरोपी सूरजपाल निवासी गांव पुट्ठी जिला सोनीपत को भी अरेस्ट कर लिया गया। सूरजपाल ने बाइक पर सवार होकर ट्रक को रुकवाने का काम किया था।

बुजुर्ग ने की चालक की मदद

एकबुजुर्ग व्यक्ति ने उसे आकर खोला और नजदीक के पैट्रोल पंप पर आकर उसने मालिक को घटना की जानकारी दी। थाना झज्जर में मामला दर्ज करके एसपी बलबीर सिंह ने लूटे गए ट्रक के साथ एक आरोपी अजमेर सिंह निवासी गांव कन्हेली को गांव लाहली के पास एक ढाबे के नजदीक से अरेस्ट करवाया।