- Hindi News
- कबलाना के पास 32 बोर की अवैध पिस्टल पकड़ी
कबलाना के पास 32 बोर की अवैध पिस्टल पकड़ी
जिलेकी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन पुलिस टीम ने कबलाना गांव के पास नाका लगाकर गुप्त सूचना के आधार पर ही शारदा पुत्र राजपाल निवासी खरहर हाल निवासी लाइनपार बहादुरगढ़ को अवैध हथियार रखने के आरोप में पकड़ा है। शारदा से पुलिस ने 32 बोर की एक देसी पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।