पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों की समस्याएं प्राथमिकता से सुनें अधिकारी : एसडीएम

लोगों की समस्याएं प्राथमिकता से सुनें अधिकारी : एसडीएम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़ | एसडीएमप्रदीप कौशिक ने मंगलवार को उपमंडल में कार्यरत अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर होना चाहिए। आमजन के कार्यों से सीधे जुड़े विभाग खाद्य एवं आपूर्ति, बिजली, पेयजल, नगरपरिषद सहित अन्य विभागाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों में सुबह 11 बजे से एक बजे के बीच नागरिकों से सीधे मुलाकात करें। निर्धारित अवधि के समय अगर विभागाध्यक्ष फील्ड में है तो एक सक्षम अधिकारी को नियुक्त करें, जो आमजन की बात को धैर्यपूर्वक सुनकर समाधान कर सके। बैठक डीएसपी सुरेश कुमार ने कहा कि सरकारी जमीन कानूनन खाली करवाने के लिए प्रशासन की मांग पर पुलिस फोर्स उपलब्ध करवाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...