पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पास होने के लिए विद्यार्थियों ने की नकल, सात पकड़े

पास होने के लिए विद्यार्थियों ने की नकल, सात पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाशिक्षा बोर्ड द्वारा सोमवार को री-अपीयर बच्चों की दसवीं एसएस विषय की परीक्षा ली गई। इसमें पहले फेल हुए ही बच्चे फिर से परीक्षा देने बैठे। अहम बात ये रही कि कई बच्चों ने पिछले परिणामों से कोई सबक लेते हुए कोई पढ़ाई नहीं की और सेामवार को पेपर में नकल का सहारा लिया। इस दौरान नजर में आए सात बच्चे नकल के केस में पकड़े गए।

री-अपीयर की परीक्षा के लिए जिले भर में मात्र 5 सेंटर बनाए गए। इनमें झज्जर, बहादुरगढ़ में दो-दो और एक बेरी में था। इन पांच सेंटरों पर भी परीक्षा बोर्ड की निगरानी टीम की नजर रही। इसी के तहत बेरी में सात केस पकड़े गए। नकल होने की सूचना झज्जर और बहादुरगढ़ के सेंटर पर भी मिली, लेकिन जब तक फ्लाइंग पहुंचती नकल की पर्ची डालने वाले भाग हो जाते थे। शहर के राजकीय कन्या स्कूल में भी नकल कराने वाले सक्रिय देखे गए।

कई लोग टाउन पार्क की दीवार के जरिए परीक्षा सेंटर की खिड़की तक पहुंचे और पर्ची फेंकी। ऐसे में परीक्षा ऑब्जर्वर की सूचना के बाद पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद परीक्षा होने तक पुलिस का पहरा पार्क की ओर खुलती खिड़की पर रहा। बता दें कि बीते पांच दिनों में नकल कराने वाले और पुलिस की आंख-मिचौली ही देखने को मिली है। 50 से ज्यादा यूूएमसी केस बने हैं। शिक्षा विभाग ने भी इस बात को माना है कि रेगुलर बच्चों की बजाए री-अपीयर के बच्चे ही नकल में विश्वास रखते हैं।

मिलिट्रीसाइंस और कृषि को नहीं मिले परीक्षार्थी

सोमवारको दसवीं री-अपीयर के एसएस की परीक्षा के अलावा प्लस टू की दो विषयों की परीक्षाएं भी थीं। इनमें एक कृषि और दूसरा मिलिट्री साइंस की थी। हालांकि पूरे जिले में इन दोनों विषयों से संबंधित परीक्षार्थी शिक्षा बोर्ड को नहीं मिले। ऐसे में शिक्षा बोर्ड के स्टाफ को भी कुछ समय के लिए राहत मिली।

ये सही है कि नकल के कई सारे केस री-अपीयर वाले छात्रों के बन रहे हैं। रेगुलर स्कूल जाने वाले बच्चों की बजाए री-अपीयर में बैठने वाले बच्चे नकल को ज्यादा तवज्जो देते हैं। हरजीतकौर, जिलानियंत्रक, शिक्षा बोर्ड।

झज्जर. पेपरखत्म होने के बाद वार्तालाप करते हुए परीक्षा सेंटर से बाहर आते।

झज्जर. राजकीयकन्या स्कूल में शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के दौरान सोमवार को भी नकल कराने वाले नकल की पर्ची देने की कोशिश करते रहे। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के चलते उनकी नहीं चली।