पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहादुरगढ़ की काउंटिंग झज्जर में होगी

बहादुरगढ़ की काउंटिंग झज्जर में होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने चुनाव संबंधी तैयार किया खाका

भास्करन्यूज | झज्जर

इसबार बहादुरगढ़ विधानसभा के चुनाव की मतगणना बहादुरगढ़ की बजाए झज्जर में ही होगी। इस तरह जिला मुख्यालय पर ही झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ और बादली विधानसभा के वोटों की गणना होगी। साथ ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर किए जा रहे प्रचार पर भी प्रशासन की एक टीम नजर रखे हुए है।

यह जानकारी देते हुए डीसी डाॅ. चंद्रशेखर ने बताया कि जिले में करीब सौ मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग कराई जाएगी ताकि लोग घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से मतदान केंद्रों की गतिविधियां देख सकें। वहीं, सभी मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की ओर से वोटर स्लिप घर पर ही मिलेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों मतदाताओं को प्रभावित करने वाली अनैतिक गतिविधियों की निगरानी के लिए हलका स्तर पर फ्लाइंग स्क्वायड तथा स्टेटिक सर्विलेंस टीम आदि बनाई जा चुकी है। यह टीम जिले के झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ बादली हलकों में जगह-जगह नाका लगाकर वाहनों की जांच का कार्य भी करेगी। इसके अलावा मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा सकता है और अगर कोई भी पात्र व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित रह गया है तो वह भी 17 सितंबर से पहले अपना मत बनवा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में एक उम्मीदवार 28 लाख रुपए तक की राशि खर्च कर सकता है।

बादली के रिटर्निंग अधिकारी होंगे एडीसी : डीसी

उपायुक्तडा. चंद्रशेखर ने बताया कि झज्जर, बेरी बहादुरगढ़ में संबंधित एसडीएम तथा बादली हलके के लिए अतिरिक्त उपायुक्त रिटर्निंग अधिकारी होंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार वाहनों अन्य गतिविधियों की परमिशन संबंधित हलके के आरओ जारी करेंगे। सभी हलकों के लिए अलग-अलग रंगों के स्टीकर जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अवैध शराब की खेप को रोकने के लिए बेरी स्थित डिस्टलरी की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। शराब के ठेकों पर भी निगरानी के लिए स्टेटिक सर्विलेंस टीम सक्रिय रहेंगी। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही विशेष प्रचार वाहन के जरिए भी ग्रामीण अंचल में लोगों को मताधिकार का महत्व बतलाया जाएगा।