पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लडरावण भूिम विवाद मामले में प्रभावित पक्ष एसपी से मिला

लडरावण भूिम विवाद मामले में प्रभावित पक्ष एसपी से मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर थाना बहादुरगढ़ पर कार्रवाई करने का आरोप

भास्करन्यूज | झज्जर

लडरावणगांव में जमीन विवाद के मामले में सदर थाना बहादुरगढ़ द्वारा कार्रवाई किए जाने के आरोप को लेकर प्रभावित पक्ष एसपी बलबीर सिंह से मिलने झज्जर आया। इनका आरोप है कि मामले की शिकायत पुलिस को किए जाने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं है, जबकि आरोपी पक्ष को जमीन से कोई वास्ता नहीं है।

लडरावण के जयभगवान पुत्र रामचंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2012 में गांव में करीब आधा एकड़ जमीन खरीदी थी, इसका इंतकाल संख्या 3732 है। इस पर वो काबिज है, लेकिन 26 अगस्त को सतनारायण उसके पुत्र आए और खेत की जुताई कर दी। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत की, लेकिन सदर थाना बहादुरगढ़ ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस आरोपी पक्ष के स्वास्थ्य खराब होने की बात कर मामले को टाल गई और अब इस मामले में उसको जान से मारने की धमकी दी गई है, इसके संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने खेत में पड़ा सामान भी जब्त नहीं किया है।

लडरावण के लोग जमीन पर कब्जे के मामले एसपी आफिस में शिकायत लेकर आए।