पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व डीजीपी ने शिक्षक दंपत्ति को किया सम्मानित

पूर्व डीजीपी ने शिक्षक दंपत्ति को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डवलपमेंटएवं डेमोक्रेटिक फ्रंट की ओर से आयोजित समारोह में पूर्व डीजीपी और हीपा के डायरेक्टर रंजीव दलाल ने शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत हुए शिक्षक दंपत्ति को सम्मानित किया। सेक्टर-6 की मुख्य मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में रंजीव दलाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह दिया साथ ही ओम प्रकाश दहिया और उनकी प|ी कुसुमलता को अदभुत जोड़ा बताया।

ओम प्रकाश दहिया दिल्ली के बापडोला के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं और गत 5 सितंबर को दिल्ली सरकार ने उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा था। जबकि उनकी प|ी कुसुमलता बुपनिया के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अर्थशास्त्र की प्रवक्ता है और उन्हें डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन अवार्ड मिला है। इस मौके पर पूर्व डीजीपी ने कहा कि अन्य शिक्षकों को इस दंपत्ति से प्रेरणा लेकर श्रेष्ठ काम करना चाहिए क्योंकि एक बेहतरीन शिक्षक उत्तम राष्ट्र के निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकता है। इस मौके पर स्वच्छ तथा हरित पर्यावरण प्रत्येक नागरिक का अधिकार के मुद्दे पर परिचर्चा की गई।

आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी रंजीव दलाल डाॅ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन अवार्ड पाने वाली बुपनियां स्कूल की अर्थशास्त्र की प्रवक्ता कुसुमलता को सम्मानित करते हुए।