बाढ़ पीिड़तों की मदद को बढ़े हाथ
जम्मूकश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा झेल रहे लाखों लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए बहादुरगढ़ मैत्री संघ के अभियान में अब दूसरे सामाजिक संगठन और शैक्षणिक संस्थाएं भी आगे रही हैं। जम्मू कश्मीर में बाढ़ से बेघर हुए लोगों की स्थिति के प्रति अपनी संवेदनशीलता प्रकट करते हुए बहादुरगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) की कार्यकारिणी ने हर संभव सहायता देने की पेशकश की है।
बीसीसीआई के महासचिव प्रवीन गर्ग ने बताया की उद्योगपति आपदा पीडितों को सहायता भेजने के लिए एकजुट हैं। उन्होंने शहरवासियों से कहा की इस भीषण त्रासदी में यथा संभव सहयोग देकर पीड़ितों की मदद करें। बीसीसीआई सभागार को राहत सामग्री संग्रह केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है। संघ के संरक्षक बीके गोयल ने कहा की इस आपदा की घड़ी में बीसीसीआई का सहयोग उनकी छोटी सी कोशिश को बड़ा बना देगा।
बीसीसीआई की ओर से प्रेजीडेंट विपिन बजाज, सुशील गोयल, जेके अग्रवाल, अनिल गुप्ता, विवेक खुल्लर, राजेंद्र अग्रवाल, जगदीश राज शर्मा, अनिल सरीन ने अपना योगदान देकर बीसीसीआई की इस मुहिम से जुड़ने की शुरुआत की।