पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाइवे पर खुदाई से यातायात जाम, दिन भर लगी रहती है गाड़ियों की लाइन

हाइवे पर खुदाई से यातायात जाम, दिन भर लगी रहती है गाड़ियों की लाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाम और ध्वनि प्रदूषण से राहगीर परेशान

भास्करन्यूज| बहादुरगढ़

हाइवेपर कभी बरसाती नाले की खुदाई तो कभी मेट्रो का कार्य और अब बीएसएनएल अन्य मोबाइल कंपनियों के केबल को बिछाने के लिए खुदाई का काम जारी है। इससे हाइवे पर फुटपाथ तो बचा नहीं और खुदाई के कारण सड़कों पर वाहन चालकों की स्पीड भी थम गई है। इससे हाइवे पर आए दिन जाम के हालात पैदा हो जा रहे हैं। लगातार चल रहे विकास कार्यों के कारण हाइवे पर जाम के हालातों में कोई अंतर नहीं पा रहा है।

मेट्रो की बेरिकेड्स के बाद दिल्ली-रोहतक रोड पर जाम की परेशानी बढ़ती जा रही है। मेट्रो के लिए डिवाइडर के अलावा नौ मीटर के जगह में बेरिकेड्स लगाए गए है। इससे सड़क काफी संकरी हो चुकी है। ऊपर से वाहनों का लोड कम नहीं हो रहा है। ऐसे में दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। बस स्टैंड के पास मेट्रो स्टेशन बनना है। ऐसे में यहां पर काफी दिन पहले ही कार्य शुरू हो गया था। कुछ समय पहले ही बस स्टैंड का रोहतक रोड की ओर वाला गेट भी बसों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। वहां से सिर्फ यात्रियों के लिए रास्ता रखा गया है।

बसों का आना जाना पूरी तरह नजफगढ़ रोड से ही हो रहा था। अब इसे भी कर दिया गया है। गेट के दूसरे सिरे तक बैरिकेडिंग की गई है। सिर्फ इतना रास्ता रखा गया है ताकि यात्री बस स्टैंड के अंदर दाखिल हो सके। बसों के भीतर नहीं जाने से नजफगढ़ रोड भी जाम का शिकार होता जा रहा है। आगे निकलने के चक्कर में गाड़ियों का हॉर्न बजाना भी राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

जाम की समस्या से निजात के लिए बात करने पर नगर परिषद के सीएसआई सोमदत्त त्यागी ने बताया कि जल्द ही शहर के हाइवे के फुटपाथ खाली करवाए जाएंगे। जिससे लोगों को पैदल चलने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आए।

हाइवे पर खुदाई का काम चल रहा है जिससे पेदल चलने वालों के लिए तो स्थान बचा नहीं है वहीं वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।