पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खतरनाक होते जा रहे झज्जर बहादुरगढ़ मार्ग पर बने गड‌्ढे

खतरनाक होते जा रहे झज्जर बहादुरगढ़ मार्ग पर बने गड‌्ढे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें कम बारिश के बावजूद शहर में सड़क टूटने और उनमें गड्ढे बनने की शिकायत आम है। ये हाल अब झज्जर बहादुरगढ़ मार्ग की सड़क का भी होता जा रहा है।

नालों की सफाई होने के कारण यहां की सड़कों पर भी गड्ढा बन गया है। यह गड्ढा अब हादसों का कारण बनता जा रहा है। सड़क से गुजरने वाले राहगीर गड्ढों से काफी परेशान हैं। रात के समय कई दुपहिया वाहन चालक इसके कारण चोटिल होने से बचे हैं।

पानीसे टूट रही सड़क

दिल्लीगेट के रहने वाले जगभूषण संजय ग्रोवर का कहना है कि झज्जर बहादुरगढ़ रोड पर भारी बजट खर्च कर सड़क के साथ नालों का निर्माण किया गया था। ये नाले कई जगह से बगैर निर्माण के ही छोड़ दिए गए हैं। जहां कुछ जगह नालों का निर्माण किया गया है, उनमें गंदगी है। लिहाजा बरसात होने पर या पानी अधिक जमा होने पर नाले का पानी सड़क पर पहुंच जाता है। इसके कारण सड़क लगातार टूट रही है। इसके बारे में कई बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका के कर्मचारी ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण सड़क में दिनों दिन गड्ढा बढ़ता जा रहा है।

झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर सड़क के बीचो बीच बने गड्ढे।

प्रतिदिन गुजरते हैं हजारों वाहन

प्रभावितलोगों का कहना है कि झज्जर बहादुरगढ़ रोड से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन निकलते हैं। सड़क पर इस तरह से गड्ढे हैं कि कहीं से भी रास्ता नहीं मिलता है। वाहन को बचाने के बाद भी वाहन में तो नुकसान पहुंचता ही है, यात्रियों को भी खासी असुविधा बनती है। बड़ी बात यह है कि रात के अंधेरे में गड्ढे का सबसे ज्यादा शिकार दुपहिया वाहन चालक बनते हैं।