पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरुषों में मुंह तथा महिलाओं में स्तन बच्चेदानी में ज्यादातर होता है कैंसर

पुरुषों में मुंह तथा महिलाओं में स्तन बच्चेदानी में ज्यादातर होता है कैंसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्टिमिसअस्पताल गुड़गांव के कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ. संदीप गोयल ने कहा है कि भारत में ज्यादातर पुरुष रोगियों में मुंह फेफड़ों का तथा महिलाओं में स्तन बच्चेदानी मे कैंसर पाया जाता है। इसका कारण अपने शरीर के प्रति लापरवाही होना है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल अस्पताल में आयोजित कैंसर रोग पर हुई कार्यशाला में उन्होंने देश में बढ़ते कैंसर रोगियों की संख्या पर चिंता जताई। सीएमओ डाॅ. विजय कुमार दहिया ने कहा कि छाती में गांठ बनना गांठ का धीरे-धीरे बढ़ना कैंसर की निशानी हो सकती है। इसलिए समय-समय पर अपने शरीर में हो रहे किसी भी नए बदलाव की जांच अवश्य करवानी चाहिए। इस सेमिनार मे जिले के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, दंत चिकित्सा अधिकारी आयुष चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया।

धूम्रपान और तंबाकू सबसे खतरनाक

डिप्टीसीएमओ डाॅ. अशोक कुमार ने अपने बताया कि मुख कैंसर धूम्रपान करने ज्यादातर तंबाकू चबाने वालों मे पाया जाता है। उन्होंने कहा कि मुंह मे छाले होने पर उनका देर तक ठीक होना, मुंह से लार टपकना, जैसी स्थिति में डॉक्टर के पास जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि फेफड़े का कैंसर ज्यादातर बीड़ी-सिगरेट पीने वाले व्यक्तियों में पाया जाता है। इसके लक्षण हैं-बलगम के साथ खून आना, छाती में दर्द होना, सांस का फूलना, भार कम होना। इसलिए जरूरी है कि ऐसी स्थिति में समय रहते उक्त लक्षणों की जांच डाॅक्टर से अवश्य करवाए ताकि इसका समय रहते इलाज करवाया जा सके।

नारनेोल. स्वाथ्यविभाग द्वारा कैंसर रोग के सेमिनार में भाग लेते स्वास्थकर्मी।