पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य तीरंदाजी टीम का नेतृत्व करेंगे नारनौल के खिलाड़ी

राज्य तीरंदाजी टीम का नेतृत्व करेंगे नारनौल के खिलाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालभवन तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र नारनौल के तीन खिलाडिय़ों का 11 से 15 अक्टूबर तक दिल्ली में होने वाली नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन हुआ है। नेशनल प्रतियोगिता का ट्रायल 21 सितंबर को सिरसा में लिए गए थे, जिसमें सोमेश पुत्र नरेश कुमार, हिमांशु पुत्र खेमचंद तथा मोहनलाल पुत्र फतेहचंद का नेशनल प्रतियोगिता के चयनित हुए है। ये तीनों खिलाड़ी आगामी 11 से 15 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीरंदाजी कोच सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय ओलंपिक खेल केरल में भाग लेंगे।

एकसे बाल भवन में लगेगा अभ्यास शिविर

कोचसुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि साधारण परिवार से संबंध रखने वाले तीनों खिलाडिय़ों ने अपनी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है तथा आगामी 11 से 15 अक्टूबर होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपना लोहा मनवाएंगे। इसके लिए 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक बाल भवन में विशेष अभ्यास शिविर लगाया जाएगा। जिसमें खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। इस मौके पर साथी खिलाडिय़ों दिनेश यादव, अरविंद, नवीन, ईश्वर, अमित ठाकुर, अजय यादव, संदीप, पंकज, विजेंद्र यादव, आनन्द, अमित शर्मा, दीपक विनय खुशी जाहिर की।

चयनित तीरंदाजी सोमेश, हिमांशु और मोहनलाल।