- Hindi News
- स्वच्छता मुहिम के बीच शहर में कूड़े के ढेर
स्वच्छता मुहिम के बीच शहर में कूड़े के ढेर
प्रधानमंत्रीचाहते हैं कि भारत स्वच्छ देश साबित हो, ताकि विदेश में हमारी साख मजबूत बने। इसके लिए 2 अक्टूबर से देशभर में सफाई अभियान चलाया जाना है। वैसे 25 सितंबर को भारत स्वच्छता अभियान से इसकी औपचारिक शुरूआत हो चुकी है। रविवार भास्कर ने विभिन्न मोहल्लों में जाकर हालात देखे तो हर ओर कूड़े के ढेर मिले। अधिकारियों से पूछा तो बोले कि सब ठीक हो जाएगा।
कभी-कभारआती है परिषद की गाड़ी
भारतस्वच्छता अभियान के चार दिन बीत जाने के बावजूद शहर के मुख्य मार्गों सार्वजनिक स्थलों के आसपास आज भी गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। मुख्य मार्गों सार्वजनिक स्थलों के लगे गंदगी के ढेरों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी कचहरी मैदान के नजदीक रहने वाले विजय भार्गव का कहना था कि वहां हर दिन कूड़े के ऐसे ढेर लगे रहते हैं।
सफाई करने कोई आता नहीं, परिषद की गाड़ी कभी-कभार आकर कूडा उठा ले जाती है। यह शहर का प्रमुख इलाका है, ऐसे सार्वजनिक स्थलों सड़कों पर रोजाना भारी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन सड़कों पर जगह-जगह गंदगी बिखरी पड़ी होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब त्यौहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इसलिए बाजारों में लोगों की आवागमन बढ़ेगा। ऐसे में प्रशासन जल्द से जल्द से सफाई कर्मचारियों को सख्त निर्देश देकर गंदगी को हटवाएं, ताकि लोगों को इस गंदगी से निजात मिल सके।
प्रशासनके प्रति लोगों में रोष : इसपार्क के अलावा शहर के किला रोड मोहल्ला रावका समेत अनेक मुख्य मार्गों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में इतनी गंदगी होने के बावजूद नगर परिषद अधिकारी सफाई अभियान की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में प्रशासन नगर परिषद के प्रति भारी रोष है।
राव बंशी सिंह पार्क का वातावरण दूषित
शहरकी सब्जी मंडी के निकट लाखों रुपए की लागत से बनाए गए राव बंशी सिंह पार्क में रोजाना सुबह शाम शहर के सैकड़ों लोग टहलने के लिए आते हैं, लेकिन पार्क के मुख्य गेट के निकट सब्जी मंडी के दुकानदारों द्वारा डाली जाने वाली गली-सड़ी सब्जी मोहल्लेवासियों द्वारा डाले जाने वाले कूड़े के कारण पार्क का वातावरण दूषित हो रहा है। यहां रहने वाले राजकुमार चौधरी का कहना था कि जब पार्क बना तो कुछ दिन तो स