- Hindi News
- निवाजनगर में हुई कोप भवन की लीला का मंचन
निवाजनगर में हुई कोप भवन की लीला का मंचन
नारनौल | श्रीदुर्गारामलीला सेवा समिति निवाजनगर की ओर से शनिवार रात कोप भवन की लीला का मंचन किया गया। इसमें मन्थरा ने उकसाने पर कैकेयी भवन में चली जाती है और राजाना दशरथ से अपने दो वर मांगती है। इसमें दूसरे वर में राम के लिए वनवास मांगती है। राम के राजतिलक की तैयारियां चल रही थी। हर तरफ खुशी का माहौल था। ऐसे में देखताओं ने मां सरस्वती की सहायता से कैकैयी की बुद्धि को पलट दिया। बाकी सारी कसर मन्थरा ने पूरी कर दी, क्योंकि मन्थरा इस निर्णय से खुश नहीं थी। इस मंचन की जानकारी देते हुए समिति के प्रधान डा. जोगेंद्र वर्मा हरिश सैनी ने बताया कि दशरथ के रोल में डा. जोगेंद्र, केकैयी-विनोद वर्मा, मन्थरा-मा. ओमप्रकाश, श्रीराम-सुंदर शर्मा जेई, लक्ष्मण-शशीकांत, सुमंत-मोहरसिंह, राजागुह-कृष्णकुमार, केवट के रूप में किशन जोशी मुख्य कलाकार थे।
नारनेोल. निवाजनगर रामलीला में अभिनय करते कलाकार