- Hindi News
- श्याम महायज्ञ समिति की ओर से श्याम कीर्तन
श्याम महायज्ञ समिति की ओर से श्याम कीर्तन
नारनौल| श्रीश्याममहायज्ञ समिति की ओर से हुडा सेक्टर में श्याम कीर्तन किया गया। प्रधान दौलतराम गर्ग की मौजूदगी में हुए कीर्तन में ममता राजकुमार मुख्य यजमान थे। आचार्य क्रांति निर्मल जी ने पूजन करवाया। विनोद सर्राफ ने कभी फुर्सत हो जगदंबे निर्धन के घर भी जाना भजन सुनाया। डॉ. सुभाष ने एक बार जाओ-आ जाओ मेरी मैया शेरों वाली, जितेश गुप्ता ने लाख चाहूं मगर बात बनती नहीं क्या करूं, नाव भटके मेरी पार लगती नहीं क्या करूं, बेबी लक्की ने लाया थारी चुंदडी करयो मां स्वीकार, भजन गाकर सभी भक्तों को भाव-विभार कर दिया। संतोष सैनी ने बिगड़े हर एक काम को उसने बना लिया, जिसने भी मेरी मैया को मन से मना लिया, प्रवीण शर्मा ने मां की ममता, मां से मांगे, मुझे पुत्र मिले श्रवण की तरह, भाभी मांगे देवर लक्ष्मण की तरह, सत्यनारायण वर्मा ने बनवारी रे जीने का सहारा तेरा नाम रे, मुझे दुनिया वालों से क्या काम रे, गाकर अपने भाव प्रकट किए। दौलतराम गर्ग ने मीठे रस से भरी राधा-रानी लागे, महारानी लागे, म्हाने जमुना जी रो कारो-कारो पानी लागे, विरेन्द्र गर्ग ने श्रीराम नाम मतवाला, है लाल लंगोटेवाला हनुमान जी का भजन गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। सज्जन कुमार ने मां को याद आए, मेरी मैया को याद आए, हमें तो कटरा जाना जी बुलावा आए या ना आए‘‘, बाबा के भंडार आरती से कीर्तन का समापन हुआ।