- Hindi News
- माता थावरी जागरण में प्रस्तुत की झांकियां
माता थावरी जागरण में प्रस्तुत की झांकियां
नारनौल | युवाशक्ति संगठन मण्डल द्वारा शनिवार रात मोहल्ला फलसा में मां थावरी का तीसरा जागरण का आयोजन किया गया। पंडित लखन लाल शर्मा ने मुख्य यजमान तनीषा धर्म प|ी हरिओम सैनी युवा शक्ति संगठन के सभी सदस्यों से पूजा करवाकर ज्योत प्रज्ज्वलित की। हवासिंह हमराही ने गणेश वंदना से जागरण का शुभारंभ किया। हिसार से पिंकी रंगा ने चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है भजन सुनाया। यूपी से आए बृजराज ने मां ना होती तो जमाने में ममता की कीमत ना होती। दिल्ली से रतन लाल आजाद ने मेरी मां से मुझे मिला दे ममता का वास्ता देता हंू। तुझे मां शेरावाली, भजन सुनाकर कार्यक्रम में समां बांधा। दिल्ली से रवि त्रिशुल कलाकारों द्वारा कृष्णा-सुदामा, शिव-पार्वती, बालाजी, काली मां मां शेरावाली की सुन्दर झांकियां श्रद्धालुओं का मनमोह लिया।