- Hindi News
- दो दिन में अस्पताल की व्यवस्था सुधारें डॉक्टर
दो दिन में अस्पताल की व्यवस्था सुधारें डॉक्टर
एसडीएममहेश कुमार ने मंगलवार को शहर के सामान्य अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर कई डॉक्टर गैर हाजिर मिले। जिनके खिलाफ आगामी कार्रवाई के लिए लिखा गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल वैन के स्टाफ द्वारा गांव सिलारपुर में एक्सपायरी डेट की दवा वितरित करने के मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए सीएमओ से जवाब तलबी की।
एसडीएम सुबह लगभग 9 बजे सीधे सामान्य अस्पताल पहुंचे। वहां पर उन्होंने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर चेक किया। इसमें कई डॉक्टर गैर हाजिर मिले। इसके बाद वे प्रसुति वार्ड में पहुंचे। यहां पर उन्होंने गर्भवती महिलाओं के साथ आए तामीरदारों के लिए बाहर अन्य कमरे में बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। यहां पर अधिक भीड़ होने से प्रसुति वार्ड में डॉक्टरों को परेशानी हो रही है। इस दौरान उन्होंने प्रसुति वार्ड में महिलाओं को सरकार की ओर से मिलने वाले भोजन, चिकित्सा सुविधाओं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
सफाईहोने पर जताई नाराजगी
इसकेबाद एसडीएम दवाइयों के काउंटर पर गए। उन्होंने वहां पर दवाइयां वितरित कर रहे फार्मासिस्ट के पास दवाइयों के स्टॉक के बारे में जानकारी ली। सामान्य अस्पताल में शौचालय की सफाई के संबंध में एसडीएम में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अस्पताल के सभी शौचालय में दिन में कई बार अच्छी तरह से सफाई करवाई जाए। आपातकालीन वार्ड में उन्होंने एक वृद्ध मरीज से उनको दी जा रही दवाइयों के बारे में पूछा। इसी वार्ड में स्थित बाथरूम को भी एसडीएम ने तुरंत दोबारा साफ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा यहां बैड पर लगाई गई चद्दरों को बदलने के लिए कहा गया।
फिजियोथैरेपी कक्ष में मिला अंधेरा
वार्डोंके दौरे के बाद एसडीएम फिजियोथैरेपी कक्ष पहुंचे। यहां पहुंचे तो वहां बिजली व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। जिसके कारण वहां काफी अंधेरा था। अल्ट्रासाउंड केंद्र का डॉक्टर मौके पर नहीं मिला जिस पर सीएमओ को उनके स्थान पर दूसरे की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर उन्होंने इंचार्ज सीएमओ डाॅ. अशोक कुमार तथा डाॅ. एडविन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि अस्पताल की व्यवस्था को दो दिन के अंदर-अंदर सुधारें ताकि लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का सही लाभ दिया जा सके।
नारनौल . मंगलवारको सिविल अस्पताल में निरीक्षण के दौरा आपातकालीन विभाग में मरीजों