पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता 12 से

जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता 12 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल|खेल एवंयुवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा के तत्वावधान मे राजीव गांधी खेल अभियान के अन्तर्गत 16 वर्ष से कम के लड़के लड़कियों की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 12 दिसंबर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम नारनौल में किया जाएगा। प्रतियोगिता के विषय में जानकारी देते हुए, जिला खेल अधिकारी एसके झा ने बताया कि खंड स्तर पर आयोजित की गई खेल में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, वालीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी आदि खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता अंडर 16 वर्ष आयु वर्ग में भाग ले सकेंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, जूडो तथा बॉक्सिंग, खेलों को भी शामिल किया गया है। इन 5 खेलों में खिलाड़ी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सीधे तौर पर भाग ले सकते हैं। 12 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे लड़कियों की खेल प्रतियोगिता तथा 13 दिसंबर को लड़कों की खेल प्रतियोगिता करवाई जाएंगी।