पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फायरिंग रेंज के हनुमान मंदिर रास्ते को किया साढ़े तीन घंटे में साफ

फायरिंग रेंज के हनुमान मंदिर रास्ते को किया साढ़े तीन घंटे में साफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एएसआईवीर सिंह, एएसआई सतीश कुमार, सिपाही कर्ण सिंह, पंच कृष्ण कुमार, भोलाराम, कालूराम, विद्यानंद, अशोक प्रवीण ने सफाई अभियान चला कर सिंघाणा रोड से फायरिंग रेंज के निकट स्थित हनुमान मंदिर को जाने वाले रास्ते की सफाई की। सुबह 9 लोगों द्वारा शुरु किए गए इस सफाई अभियान में देखते ही देखते लोगों का कारवां जुड़ता चला गया। इसके चलते दिन भर का काम मात्र 3.30 घंटे में निपट गया।

रघुनाथपुराके ग्रामीणों के सहयोग से चलाया सफाई अभियान: सिपाहीकर्ण सिंह ने बताया कि फायरिंग रेंज के निकट स्थित हनुमान जी के मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। इनमें से कई श्रद्धालु मुख्य सड़क मार्ग से पेट पलनिया चल कर मंदिर में पहुंचते हैं, लेकिन इस 700 मीटर के रास्ते में रोड़े पत्थर आदि बिखरे पड़े होने से उन्हें मंदिर में पहुंचने में भारी दिक्कत होती थी।

इसलिए गांव रघुनाथपुरा के कुछ लोगों से सहयोग से फायरिंग रेज के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को सफाई अभियान चलाया था। इस सफाई अभियान में गांव के सैकड़ों लोगों ने अपना सहयोग देकर 3.30 घंटे में इस कार्य को पूरा कर दिखाया।