- Hindi News
- महावीर पुलिस चौकी गेट के सामने सड़क पर बना गहरा गड्ढा, हादसे का अंदेशा
महावीर पुलिस चौकी गेट के सामने सड़क पर बना गहरा गड्ढा, हादसे का अंदेशा
शहरकी महावीर पुलिस चौकी के गेट के सामने मंगलवार को करीब 5 फुट की दूरी में अचानक सड़क नीचे धंस गई। इससे सड़क पर करीब 6-7 फुट गहरा गड्ढा बन गया, लेकिन सौभाग्य रहा कि सड़क धसने के दौरान मौके पर कोई होने के कारण हानि होते-होते टल गई।
गौरतलब है कि करीब दो साल पहले इस सड़क को उखाड़ कर सीवर लाइन डाली गई थी। इस दौरान ठेकेदार द्वारा सीवर के होल के लिए खोदे गए गड्ढे को आनन-फानन में मिट्टी से भर कर सड़क का निर्माण कर दिया था। सीवर लाइन लीकेज होने के कारण धीरे-धीरे सीवर लाइन के होल के निकट मिट्टी फंस गई, लेकिन सड़क का ऊपरी हिस्सा सही रहा। मंगलवार को किसी वाहन के गुजरने के कुछ देर बाद करीब 5 फुट में सड़क नीचे धंस गई। इससे सड़क के साथ करीब 6-7 फुट का गहरा गड्ढा बन गया। इससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार शाम तक गड्ढे को भरवाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए थे। इसके चलते रात्रि के समय यहां हादसा होने का डर बना हुआ था।
नारनौल. महावीरपुलिस चौकी के सामने सड़क धंसने से हुए गड्ढे को देखते चौकी इंचार्ज राहगीर।