- Hindi News
- हुडा सेक्टर में सीवर ओवरफ्लो सड़क पर आया पानी, राेष
हुडा सेक्टर में सीवर ओवरफ्लो सड़क पर आया पानी, राेष
शहरके पॉश इलाके हुडा सेक्टर फेस-1 में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे सेक्टर के लोगों के साथ-साथ राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, गंदे पानी में भारी संख्या में पनप रहे मच्छर-मक्खियों तथा गंदगी के कारण लोगों को बीमारियां फैलने का डर भी सता रहा है। सेक्टरवासी इस समस्या के समाधान के लिए हुडा प्रशासन जिला प्रशासन से बार-बार आग्रह कर चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे सेक्टरवासियों में भारी रोष है।
20साल पहले विकसित हुआ सेक्टर, सुविधाओं की कमी : हुडासेक्टर निवासी कप्तान पतराम सिंह, सूबेदार सुमेर सिंह, कप्तान वेदप्रकाश, महिपाल, सुधीर यादव, कंवर सिंह यादव सूबेदार हवा सिंह, वासुदेव यादव आदि ने बताया कि नारनौल के एकमात्र हुडा सेक्टर-1 को विकसित हुए करीब 20 साल का लंबा समय बीत चुका है, लेकिन सेक्टर में अभी तक सुविधा नाम की कोई चीज नहीं है। सेक्टर में सीवर लाइन का डिस्पोजल होने के कारण लंबे समय से सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। लंबे समय से ओवरफ्लो हो रहे गंदे पानी ने अब जोहड़ का रुप धारण कर लिया है। इस गंदे पानी में भारी संख्या में मच्छर-मक्खी पैदा हो रहे हैं। इसके अलावा गंदे पानी से उठने वाली बदबू से आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है। ऐसे में सेक्टर वासियों को बीमारियां फैलने का डर सता रहा है।
हुडाविभाग हर साल लेता है टैक्स : सेक्टरके लोगों ने बताया कि हुडा विभाग के नियमानुसार हुडा सेक्टर में सड़क, बिजली, पानी सीवर लाइन की सुविधा हमेशा चकाचक होनी चाहिए। इन सुविधाओं के एवज में हुडा विभाग सेक्टर में रहने वाले लोगों से हर साल भारी भरकम टैक्स लेता है, लेकिन नारनौल के हुडा सेक्टर में सुविधा नाम की कोई चीज नहीं है। सेक्टर में चलने लायक सड़कें हैं और ही पेयजल की समुचित व्यवस्था। बिजली की व्यवस्था चरमराई हुई है।
इतना ही नहीं सेक्टर के विकसित होने के 20 साल बाद भी सीवर लाइन के डिस्पोजल का निर्माण नहीं करवाया गया है। डिस्पोजल का निर्माण होने से सेक्टर में डाली गई सीवर लाइन ओवरफ्लो हो रही है। सेक्टर के लोगों ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए सेक्टर के लोग बार-बार हुडा प्रशासक, प्रशासन मुख्यमंत्री तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा ह