- Hindi News
- नेत्रहीन स्कूल की सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग
नेत्रहीन स्कूल की सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग
नारनौल | शहरके वार्ड नंबर-14 के लोगों ने प्रशासन से मोहल्ला खड़खड़ी में चल रहे नेत्रहीन कन्या विद्यालय से मस्जिद स्कूल तक सड़क पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण करवाने की मांग की है। वार्ड के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में स्पीड ब्रेकर नहीं होने से पिछले एक महीने में तीन-चार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसका मुख्य कारण मोहल्ला खड़खड़ी की कई गलियां मुख्य सड़क मार्ग से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में इन गलियों से आने वाले वाहन चालकों को मुख्य सड़क से तेज गति से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते।