पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सलामपुरा में श्याम प्रभु का दरबार सजाया

सलामपुरा में श्याम प्रभु का दरबार सजाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | शिवशक्ति जागरण मंडल की ओर से सोमवार रात्रि मोहल्ला सलामपुरा में मासिक श्याम संकीर्तन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजकों द्वारा भव्य ढंग से सजाया गया श्याम प्रभु का दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। जागरण में देर रात तक बाबा के जयकारे गूंजते रहे। इससे पूर्व रात्रि 9 बजे मुख्य यजमान महेंद्र सिंह सैनी ने ज्योत प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मास्टर मुंशीराम ने हनुमान वीर तुम हो संकट मिटाने वाले कुक्की राजस्थानी ने अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो कि दर पे तेरे गरीब गया है तथा कीर्तन की है रात बाबा आज थानै आना सै भजन सुनाकर कार्यक्रम में समां बांधा। कार्यक्रम में महेश मस्ताना ने चलो बुलावा आया है बेटियां क्यों पराई होती हैं।