डिस्कस थ्रो में पूनम प्रीती अव्वल
नारनौल | राजीवगांधी खेल प्रतिस्पर्धा में एमआर पब्लिक स्कूल मित्रपुरा के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की टीम ने महिला प्रतियोगिता के हैंडबाल प्रतियोगिता में तृतीय लांग जम्प में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं डिस्कस थ्रो में छात्रा पूनम प्रीती ने प्रथम स्थान तथा टेबल टेनिस में प्रीती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पूनम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में स्कूल की टीम ने वालीाबॉल बैडमिंटन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन सभी बच्चों को स्कूल संचालक सियाराम ने बच्चों को बधाई देते हुए आगे भी इसी प्रकार खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य अनीता देवी उपस्थित थे।