पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खनन विभाग के छापे आठ वाहन पकड़े

खनन विभाग के छापे आठ वाहन पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल| पुलिसफोर्स के साथ खनन विभाग की टीम ने जिले में छापेमार कार्रवाई की। इसके तहत टीम ने पत्थरों से भरे एक ट्रक तथा ट्रैक्टर ट्राली के साथ साथ बजरी से भरी 6 ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा। इनसे हजारों रुपए का जुर्माना वसूला गया है। जिला खनन अधिकारी राजेश सांगवान के नेतृत्व खनन विभाग की टीम ने बुधवार सुबह 4 बजे अभियान शुरू किया। इसके तहत उन्होंने पहले महाबीर चौक पर वाहनों की चेकिंग की और पत्थर आदि भवन निर्माण सामग्री से भरे ट्रकों के कागजात जांचे। इस दौरान पत्थरों से भरे एक ट्रक चालक के पास कोई कागजात नहीं पाए जाने पर उसको 25 हजार रुपए जुर्माना किया।