पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव गोद लेने के बाद कल पहली बार दोंगड़ा अहीर आएंगे सांसद

गांव गोद लेने के बाद कल पहली बार दोंगड़ा अहीर आएंगे सांसद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके गांव दोंगड़ा अहीर के दिन अब फिरने वाले हैं। पिछले एक माह से गांव में सांसद अधिकारियों के आने की बाट जोह रहे ग्रामीणों का इंतजार कल समाप्त होने वाला है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह 12 दिसंबर को गांव में पहुंचकर सांसद आदर्श गांव योजना का शुभारंभ करेंगे।

सांसदआवश्यकताओं को लेंगे जायजा

बातचीतमें सांसद धर्मबीर सिंह ने बताया कि गांव के दौरे के लिए उन्होंने दो तीन बार कार्यक्रम बनाया, लेकिन व्यस्तता के चलते फाइनल नहीं हो पाया। अब 12 दिसंबर का फाइनल है। इस दिन वे गांव का दौरा करेंगे और लोगों से विचार विमर्श कर गांव की समस्याओं आवश्यकताओं का जायजा लेंगे। उसके बाद अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। इसमें गांव के संपूर्ण विकास के लिए उनके साथ विचार विमर्श कर योजना के क्रियान्वयन पर बल दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गांव में बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा आदि सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ गांव का संपूर्ण विकास इस प्रकार किया जाएगा कि गांव जिले में आदर्श स्थापित करेगा। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल तो गांव की आवश्यकताओं के बारे में वे ज्यादा नहीं बता कसते, लेकिन इतना जरूर है कि गांव के दौरे के दौरान सभी समस्याओं को चॉक आउट करा लिया जाएगा। ग्रामीणों से बातचीत कर गांव के हर कोने की समस्याएं जानेंगे तथा उनका निदान कराएंगे। गांव दोंगड़ा अहीर के सरपंच दलीप सिंह का कहना है कि सांसद के गांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। गांव में बैंड बाज के साथ सभा स्थल तक ले जाया जाएगा।

11 बजे गांव में पहुंचेंगे

दोंगड़ाअहीर गांव सीहमा खंड के तहत आता है। सीहमा खंड के बीडीपीओ का चार्ज नारनौल के बीडीपीओ धर्मबीर के पास है। उनका कहना है कि 12 दिसंबर को सांसद के दौरे की सूचना मिली है। वे गांव में पानी टंकी का उद्घाटन कर सांसद आदर्श गांव योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत गांव के चारों कोनों पर चार टंकियां बनवाई जाएंगी। सांसद का गांव में पहुंचने का समय 11 बजे है।

रीडर्स इंपैक्ट

गांव में 12 वार्ड

महेंद्रगढ़-अलेटीकनीना-नारनौल रोड के क्रॉसिंग पर बसा है दोंगड़ा अहीर गांव। इसे 600 साल पहले लोहट नाम के व्यक्ति ने बसाया था। उसके चार लड़के इस्सर, मोहन, हरदास लच्छुका थे। इनके नाम से ही गांव चार पानों में बंटा है। प्रशासन