- Hindi News
- पेंशनधारक पूर्व सैनिकों के लिए शिविर आज से
पेंशनधारक पूर्व सैनिकों के लिए शिविर आज से
नारनौल|डीपीडीओ कार्यालयद्वारा पेंशनधारक सैनिकों की सुविधा के लिए 11 से 17 दिसंबर तक कैंप लगाकर जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का काम किया जाएगा। इसके बाद भविष्य में वे अपना जीवन प्रमाण-पत्र कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन खुद ही भेज सकेंगे। डीआईओ जिनेंद्र अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार की जीवन प्रमाण योजना के माध्यम से पूर्व सैनिकों का कंप्यूटराइज्ड रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस कैंप में एक बार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद पूर्व सैनिकों को बार-बार इस काम के लिए डीपीडीओ कार्यालय के चक्कर लगाने या बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अग्रवाल ने बताया कि एक बार जिस पूर्व सैनिक का इस कैंप में डाटा कंप्यूटराइज्ड हो जाएगा तो उसके बाद वे खुद अपने कंप्यूटर, साइबर कैफे या नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर अपनी वार्षिकी पहचान करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस कैंप में सभी पूर्व सैनिक आधार कार्ड, पेंशन कॉपी नंबर, बैंक अकाउंट नंबर तथा अपना मोबाइल जरूर लेकर आएं।