पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में अशक्त बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

प्रतियोगिता में अशक्त बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, नारनौल में बुधवार को अशक्त बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 150 बच्चों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सर्वशिक्षा अभियान द्वारा आयोजित की गई इस खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। शिक्षाविद सरदार संतोष सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को पारितोषिक वितरण किया तथा बच्चों के अच्छे प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अशक्त बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस उनमें छुपी प्रतिभाओं को निखार कर आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के कार्यक्रम में अशक्त बच्चों ने जो प्रतिभाएं दिखाई हैं, वैसी प्रतिभाएं सामान्य बच्चों में भी नहीं होती। इस अवसर पर सर्वशिक्षा अभियान के एपीसी प्रेमसिंह यादव, स्कूल के प्राचार्य कृष्ण सिंह बालवान, राजेश कुमार, जोगेन्द्र सिंह, प्रेम देवी, राजेश दूआ, योगेश कुमार, सुरेश यादव, शमशेर सिंह तथा विकास जयदीप आदि भी उपस्थित थे।