पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोटोग्राफी रेडिमेड की दुकान की दीवार तोड़ चोरी का प्रयास

फोटोग्राफी रेडिमेड की दुकान की दीवार तोड़ चोरी का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके पार्क गली बाजार में मंगलवार रात्रि चोरों ने एक फोटो ग्राफी रेडिमेड गारमेंट्स&ठ्ठड्ढह्यश्च; की दुकान में सेंधमारी कर सामान पर हाथ साफ करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। दुकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने का आग्रह किया है।पार्क गली बाजार में स्थित प्रकाश रेडिमेड गारमेंट्स एवं फोटो स्टूडियो की दुकान को मंगलवार रात्रि चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने देर रात्रि महाराजा अग्रसेन चितवन वाटिका में घुस कर पीछे की दीवार को तोड़ कर दुकान में घुसने का प्रयास किया, लेकिन संभवत किसी के जाने से चोर मौके से फरार हो गए। सुबह 9 बजे दुकान मालिक धर्मवीर जब दुकान पर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी लगी। इस पर दुकान मालिक धर्मवीर ने आसपास के दुकानदारों को साथ लेकर पुलिस में इसकी लिखित शिकायत दी तथा पुलिस से इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने का आग्रह किया।

पार्क गली में पीछे से तोड़ी गई

दुकान को देखते दुकानदार