- Hindi News
- मनरेगा के खाते आधार नंबर से लिंक कराएं अधिकारी
मनरेगा के खाते आधार नंबर से लिंक कराएं अधिकारी
एडीसीआरएस वर्मा की अध्यक्षता में डीआरडीए के मीटिंग हॉल में नारनौल, निजामपुर तथा सीहमा खंड के बीडीपीओ, उपमंडल अधिकारी पंचायती राज, जेई ग्राम सचिवों की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए आरएस वर्मा ने कहा कि ग्रामीण विकास की योजनाओं को लागू करने में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्राम सचिव प्रशासन की आंख और कान होते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 72 फीसदी लोगों के आधार एनरोलमेंट हो चुके हैं। अब मनरेगा के कामगारों को आधार नंबर उनके बैंक खातों के साथ तुरंत लिंक करवाएं।
आवास योजना के तहत मकान शुरू होने पर जारी करें नोटिस
उन्होंनेकहा कि आवास योजना के तहत जिन लोगों को मकान की प्रथम किस्त जारी की गई है उन्हें दूसरी तीसरी किस्त उपलब्ध कराएं। जिन्होंने मकान शुरू ही नहीं किए हैं उन्हें नोटिस जारी करें। यदि कोई लाभार्थी तीन नोटिस देने के बाद भी मकान शुरू नहीं करता है तो उससे प्रथम किस्त भी वापस ली जाए।
अब शौचालय के लिए 12 हजार रुपए की सहायता
पहलेशौचालय बनाने के लिए 5400 रुपए की राशि मनरेगा से तथा 4600 रुपए की राशि स्वच्छ भारत मिशन से दी जाती थी। अब जिन शौचालयों के लिए 2 अक्टूबर तक मस्ट्रोल जारी नहीं किए गए थे और 2 अक्टूबर के बाद जो शौचालय बनाए जाएंगे उन लाभार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत 12 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। इसके लिए लाभार्थी को शौचालय में पानी का प्रबंध हाथ धाेने का प्रबंध करना होगा। बैठक में डीआरडीए से गोविंदराम शर्मा, कुलदीप डिप्टी सीईओ, धर्मबीर बीडीपीओ तथा सुभाष मौजूद थे।