पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब जनवरी से सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खाते में जाएगी गैस सब्सिडी

अब जनवरी से सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खाते में जाएगी गैस सब्सिडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपभोक्ताओं को गैस से संबंधित सभी जानकारी मिलेगी ऑनलाइन

भास्करन्यूज|नारनौल/गोदबलाहा

घरेलूगैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है कि एक जनवरी से एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के खाते में सीधे सब्सिड़ी आएगी। केंद्र सरकार पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा इस योजना को लागू किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

इस योजना के तहत एक जनवरी से घरेलु गैस उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर बाजार भाव 774 रुपए पर उपलब्ध करवाया जाएगा तथा सब्सिडी की राशि उनके बैंक खाते में सीधे स्थानांतरण की जाएगी। गैस बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को गैस से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। उपभोक्ताओं पर अपडेट किए गए बैंक अकाउंट में सीधी सब्सिड़ी जमा कर दी जाएगी। गैस डिलीवरी के समय एजेंसी कर्मी को तय रेट के हिसाब से ही पैसे देने होंगे।

योजनाकेवल घरेलू सिलेंडरों पर

यहयोजना केवल घरेलू सिलेंडर पर ही लागू है। इसका लाभ कमर्शियल सिलेंडर उपभोक्तताओं को नहीं मिल सकेगा।

इस श्रेणी में 14.2 किलो केगैस सिलेंडर शामिल है। 19 किलो के सिलेंडरों को इस श्रेणी में नहीं माना गया है, इसलिए उन्हें सब्सिड़ी का फायदा भी नहीं मिल सकेगा। उपभोक्ता को इस योजना का लाभ लेने के लिए बैक अकाउंट की आवश्यकता पड़ेगी। उपभोक्ता को इतना भी ध्यान रखना होगा कि उसके खाते में पहला एलपीजी सिलेंडर खरीदने की राशि भी होनी चाहिए। अगर उपभोक्ताओं के बैंक अकाउंट में पहले एलपीजी खरीदने की राशि नहीं है तो उसे सब्सिड़ी के लिए इंतजार करना भी पड़ सकता है।

टोल फ्री नंबर 1800180-1212 पर करें संपर्क

आधरकार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड सहित एक अन्य आईडी प्रुफ आधार कार्ड संबंधित फार्म के साथ संलगन करके आधार कार्ड सेंटर पर जमा करवाए। आधार कार्ड सरकार द्वारा नि:शुल्क बनाए जा रहे हैं। शिकायत आप बीडीओ के टोल फ्री नंबर 1800-180-1212 पर संपर्क करके इसकी शिकायत भी दे सकते हैं।

संचालकउपभोक्ताओं से धोखाधड़ी नहीं कर सकेंगे

1जनवरी से रसोई गैस पर सब्सीडी उपभोक्ताओं के खाते में जमा करने का प्रावधान किया जा रहा है। इस योजना के क्रियावित होने के बाद गैस एजेंसी संचालक किसी भी प्रकार की कोई धोखाधड़ी उपभोक्ताओं के साथ नहीं कर सकेंगे। केकेबिश्नोई, डीएफएससीनारनौल।

इन बैंको में खुलवाएं खाता

एकजनवरी से सभी घरेलु गैस उपभोक्ताओं को सीधे लाभ स्थान