पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को दी अधिकारों की जानकारी

बच्चों को दी अधिकारों की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | रामापब्लिक स्कूल, नारनौल में मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को उनके अधिकारों बारे जानकारी दी गई।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन राजेश यादव एडवोकेट ने बतौर मुख्य अतिथि बच्चों को सदा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब तक व्यक्ति को अपने अधिकारों बारे पूरी जानकारी नहीं होगी, तब तक हर क्षेत्र में उसका शोषण होता रहेगा। दो वर्गों में आयोजित की गई इस परीक्षा में स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सड़क सुरक्षा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्कूल के चेयरमैन राजेश यादव ने सम्मानित किया।