- Hindi News
- प्रवीण बने कमाऊ इन्फेंट्री बटालियन के कैप्टन
प्रवीण बने कमाऊ इन्फेंट्री बटालियन के कैप्टन
नारनौल | फोरकमाऊ इन्फेंट्री बटालियन में बतौर लेफ्टिनेंट कार्यरत नारनौल निवासी प्रवीण काजला ने अपने महज 2 साल के कार्यकाल में अच्छे रिकार्ड के चलते पदोन्नति हासिल कर कैप्टन का पद हासिल कर जिले प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए प्रवीण काजला के दोस्तों, अभिभावकों जिले वासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। प्रवीण काजला के पिता नारनौल के मोहल्ला पुरानी मंडी निवासी पूर्व सूबेदार दलीप सिंह ने बताया कि प्रवीण काजला ने शुरु से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली में की। इसके बाद उनका चयन सन 2008 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे (एनडीए) में हो गया। जहां पुणे से खड़कवासला में तीन साल तक प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्होंने नवंबर 2011 में पासिंग आउट हुए तथा 8 दिसंबर 2012 को लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया। ठीक दो साल बाद प्रवीण काजला ने 8 दिसंबर 2014 को पदोन्नत होकर कैप्टन बने।