पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रूण हत्या का सामाजिक तौर पर हो बहिष्कार : अधिवक्ता

भ्रूण हत्या का सामाजिक तौर पर हो बहिष्कार : अधिवक्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल सर्व धर्म एवं जन परोपकारी संस्था रजिस्टर्ड नई दिल्ली कि नारनौल शाखा द्वारा आज बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर गांव गुलावला के नवजागरण स्कूल में नि:शुल्क कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि अधिवक्ता नरेश कुमार यादव गिरीबाला थे। अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन अजीत डाबरा ने की।

अधिवक्ता नरेश कुमार ने बच्चों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत में लिंगानुपात बहुत बिगड़ गया है अगर ऐसा होता रहा तो हमें अपने बच्चों की शादी करनी भी मुश्किल होगी। उन्होंने कहा कि बेटी दो घर की शोभा बढ़ाती है। कन्या भ्रूण हत्या जिस प्रकार से की जार रही है वह एक कानूनी अपराध के साथ-साथ अधर्म भी है। उन्होंने कहा कि हम हर पवित्र कार्य में कन्याओं की पूजा करते हैं और दूसरी ओर हम उनकी हत्या करते हैं। इसलिए हमें भ्रूण हत्या का सामाजिक तौर पर बहिष्कार करना चाहिए। आज के युग में बेटा-बेटी एक समान है। बेटी भी वंश की वृद्धि करती है। इस अवसर पर राज्य युवा पुरस्कार विजेता संजय कुमार ने मुख्य अतिथि को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह देकर मानित किया।

इस मौके पर पूर्व सरपंच हुडिना बलबीर, शक्ति सिंह, पीएलवी ममता शर्मा, संजय कुमार, शिव शंकर, महावीर सिंह, कर्ण सिंह के अलावा स्कूल के बच्चे और अध्यापकगण उपस्थित थे।